अंबिकापुर में फिटनेस की नई पहचान बन रहा जुम्बा

अंबिकापुर | शहर में स्वास्थ्य और फिटनेस को लेकर नई जागरूकता देखने को मिल रही है। अब लोग परंपरागत कसरतों से हटकर आधुनिक और रोचक तरीकों को अपनाने लगे हैं। इसी कड़ी में जुम्बा एक नया ट्रेंड बनकर उभरा है, जो न केवल युवाओं, बल्कि महिलाओं और वरिष्ठ नागरिकों के बीच भी तेजी से लोकप्रिय हो रहा है। अंबिकापुर का गांधी स्टेडियम अब फिटनेस का एक नया केंद्र बन गया है, जहां हर सुबह लोग बड़ी संख्या में जुम्बा करने पहुंचते हैं। सुबह 4 बजे जब अधिकांश लोग नींद में डूबे रहते हैं, तब गांधी स्टेडियम की रौनक देखने लायक होती है। यहां रोजाना करीब 200 लोग, जिनमें महिलाएं, युवा और वरिष्ठ नागरिक शामिल हैं, जुम्बा से अपने दिन की शुरुआत करते हैं। जुम्बा क्लब को पुलिस प्रशासन का भी सक्रिय सहयोग प्राप्त है। सुरक्षा के साथ-साथ फिटनेस को बढ़ावा देने के उद्देश्य से पुलिस विभाग न केवल इस क्लब को सुविधाएं उपलब्ध कराता है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *