सरायकेला में साप्ताहिक हाट बाजार में लगी आग:थाना से 500 मीटर दूर 20 दुकानें जलकर राख, शराबियों का अड्डा बना था बाजार

सरायकेला के साप्ताहिक हाट बाजार में आग लगने से करीब 20 दुकानें जलकर राख हो गईं। घटना की सूचना मिलते ही फायर ब्रिगेड की टीम मौके पर पहुंची और आग पर काबू पाया। नगर पंचायत के पूर्व उपाध्यक्ष मनोज चौधरी ने बताया कि सरायकेला नगर क्षेत्र में यह पहली बार हुई है। थाना से मात्र 500 मीटर की दूरी पर हुई इस घटना ने पुलिस की कार्यशैली पर सवाल खड़े कर दिए हैं। बाजार बना शराबियों का अड्‌डा स्थानीय लोगों के अनुसार, यह बाजार रोज शाम को शराबियों का अड्डा बन जाता है। शाम 6 बजे के बाद यहां खुलेआम शराब पी जाती है। इस कारण महिलाओं का निकलना मुश्किल हो जाता है। पूर्व उपाध्यक्ष ने पुलिस से गश्त बढ़ाने और सार्वजनिक स्थानों पर अड्डेबाजी रोकने की मांग की है। संभावना है कि ऐसे ही असामाजिक तत्वों ने आग लगाई हो। पीड़ितों ने मांगा मुआवजा प्रशासन से आग में नष्ट हुई दुकानों के मालिकों को मुआवजा देने की भी मांग की गई है। स्थानीय लोगों का कहना है कि पुलिस की ओर से कार्रवाई न होने के कारण यह क्षेत्र पूरी तरह से मयखाना बन चुका है। जिला मुख्यालय के इस सार्वजनिक स्थल पर होने वाली खुली शराबखोरी पर कार्रवाई न होना सरायकेला थाना पुलिस की कार्यप्रणाली पर प्रश्नचिह्न खड़ा करता है। ——————————————– इस खबर को पढ़ें…. JSSC CGL पेपर लीक-नेपाल में रटवाए गए सवालों के जवाब:CID का खुलासा, गूगल पे से लिए 50 हजार; रिजल्ट पर HC ने लगा रखी है रोक झारखंड कर्मचारी चयन आयोग (जेएसएससी) की सीजीएल परीक्षा के पेपर लीक की जांच कर रही झारखंड सीआईडी ने बड़ा खुलासा किया है। सीआईटी ने अपनी जांच में पाया है कि परीक्षा से ठीक पहले अभ्यर्थियों को नेपाल के वीरगंज में जवाब रटवाए गए थे। जिन आरोपियों को पकड़ा गया है, उन्होंने 19 से 21 सितंबर के बीच वीरगंज में अभ्यर्थियों को इकट्‌ठा किया था। हांलाकि अभी जांच जारी है। पूरी खबर यहां पढ़ें…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *