दंडवत होकर मां मरियम्मा के दरबार पहुंचे श्रद्धालु

रविवार को पुतलीघर ग्वाल मंडी स्थित मां मरियम्मा मंदिर में पूजा अर्चना की गई। भक्तों ने मां मरियम्मा पर आस्था रखते हुए अपनी जीभ पर त्रिशूल डालकर पूजा की। वहीं कई भक्तों में अपनी मन्नत पूरी होने पर गर्मी में सड़क पर दंडवत होकर मां के दरबार में हाजिरी लगाई। वहीं पीठ पर लोहे की रॉड और कुंडी लगाकर कई भक्तों ने भारी वाहन खींचे। दोपहर बाद मंदिर से शुरू होकर यात्रा जीटी रोड, पुतलीघर से होते हुए शाम को वापस मंदिर में पहुंची। इसी दौरान भक्तों की ओर से माता रानी का गुणगान किया गया। रास्ते भर भक्तों की ओर से ठंडे मीठे जल की छबील और खाने पीने का सामान बांटा। इस मौके पर भक्तों ने कहा कि मां मरियम्मा की भक्ति करने पर सबकी मन्नत पूरी होती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *