बच्चों और माताओं ने ओह मां प्यारी मां गाने पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया

लुधियाना| एबीसी मैजिकल वर्ल्ड प्रीस्कूल ने मदर्स डे के अवसर पर बीआरएस नगर में एक भव्य गाला पार्टी का आयोजन किया, जिसमें बच्चों और उनकी माताओं ने मिलकर विभिन्न सांस्कृतिक गतिविधियों का आनंद लिया। कार्यक्रम की शुरुआत रंग-बिरंगे परिधानों में माताओं का स्वागत और फूलों से अभिनंदन कर की गई। इसके बाद बच्चों और माताओं ने ओह मां प्यारी मां गीत पर सामूहिक नृत्य प्रस्तुत किया, जिससे माहौल भावुक हो गया। बच्चों ने बॉलीवुड गानों पर रैंप वॉक, बैलून डांस और म्यूजिकल चेयर जैसे खेलों में भाग लिया। इसके अलावा, बच्चों ने अपनी माताओं के लिए विशेष डांस रील्स भी प्रस्तुत कीं, जो दर्शकों के बीच आकर्षण का केंद्र बनीं। एक मिनट के खेल जैसे टाई-ए-टाई गेम, बैलून पॉप और माँ शब्दों से पहेलियाँ हल करने ने माताओं और बच्चों दोनों को चुनौती दी और खूब मनोरंजन प्रदान किया। स्कूल की प्रिंसिपल, चेताली भट्ट ने इस अवसर पर कहा कि मां वह व्यक्ति है जो हमारे हर अच्छे और बुरे समय में हमेशा हमारे साथ खड़ी रहती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *