चलते-चलते बीच सड़क पलटा ऑटो, 1 की मौत;VIDEO:साहिबगंज में ब्रेक फेल होने से हादसा, 10 घायल; ऑटो के छत पर बैठे थे कुछ लोग

साहिबगंज में सोमवार को ब्रेक फेल होने से एक तेज रफ्तार टेंपो पलट गया। इस घटना में टेंपो सवार एक महिला की मौत हो गई। जबकि 10 लोग गंभीर रूप से जख्मी हो गए। हादसा जिरवाबाड़ी थाना क्षेत्र के जिलेबिया घाटी में हुआ। दुर्घटना सीसीटीवी कैमरे में कैद हो गई। टेंपो की छत पर भी कुछ लोग बैठे हुए थे। घायलों को साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया इधर, दुर्घटना के बाद ओटो चालक संजू बास्की मौके से फरार हो गया। सूचना मिलते ही जिरवाबाड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची। सभी घायलों को इलाज के लिए साहिबगंज सदर अस्पताल भेजा गया। हादसे में मृत महिला के शव को पोस्टमॉर्टम के लिए भेजा गया है। महिला की पहचान अब तक नहीं हो सकी है। टेंपो में ड्राइवर समेत 12 लोग सवार थे। सभी घायल एक ही गांव के हैं रहने वाले
घायलों में रौशमी किस्कु(9), लिली किस्कु (9), बुधराम बास्की (14), कहामुनि सोरेन (40), मोरिता मुर्मू (18), पप्पू मुर्मू (30), मरियम हांसदा (10), मेरीला मुर्मू (13), चंची बास्की (12) और मरांगमय सोरेन शामिल हैं। सभी घायल बोरियो थाना क्षेत्र के बागमुंडी गांव के रहने वाले हैं। महादेवगंज स्थित खेत में काम करने जा रहे थे सभी घायलों ने बताया कि वे सभी गांव के ही चालक संजू बास्की के टेंपो से बोरियो से साहिबगंज के महादेवगंज स्थित खेत में काम करने जा रहे थे। जिलेबिया घाटी से उतरते समय टेंपो का ब्रेक फेल हो गया। इसके बाद टेंपो अनियंत्रित होकर पलट गया। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *