कपूरथला में गैस लीक होने से धमाका:आग लगने से एक झुलसा, मकान की दीवारों में दरारें; आंगन की लाइट जलाने की कोशिश

पंजाब के कपूरथला के शेखूपुर इलाके में आज (सोमवार) सुबह करीब 5 बजे एक मकान में गैस लीक होने से धमाका हो गया। इस हादसे में सुखबीर सिंह नामक व्यक्ति झुलस गया। सुखबीर खरबूजा मंडी के पास रहते हैं। घटना उस समय हुई जब सुखबीर नहाकर बाथरूम से बाहर आए। उन्होंने आंगन में लगी लाइट जलाने की कोशिश की। इसी दौरान अचानक धमाका हो गया। धमाके से मकान को काफी नुकसान पहुंचा। आंगन में लगी फाइबर शीट टूट गई। लैंटर में दरारें आ गईं। मकान की खिड़कियों के कांच भी टूट गए। पुलिस कर रही मामले की जांच सुखबीर के हाथ-पैर झुलस गए। परिजन उन्हें तुरंत सिविल अस्पताल ले गए। वहां डॉ. जशन उनका इलाज कर रहे हैं। डॉक्टरों के मुताबिक अब उनकी हालत खतरे से बाहर है। डीएसपी दीपकरण सिंह ने मौके पर पहुंचकर जांच की। उनके अनुसार प्राथमिक जांच में यह गैस लीक से हुआ धमाका लगता है। आसपास के लोगों ने भी धमाके की आवाज सुनी और तेज चमक देखी। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *