पंजाब में पाकिस्तान की साइबर अटैक की कोशिश:डांस ऑफ द हिलेरी नामक मैलवेयर फैलाया, पुलिस ने जारी किया अलर्ट

पंजाब पुलिस द्वारा पाकिस्तान की एक और कायराना हरकत के बारे में राज्य के लोगों को सतर्क किया गया है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी एक अलर्ट में पाकिस्तानी साइबर अटैकर्स द्वारा साइबर अटैक करने का अलर्ट जारी किया गया है। इसे लेकर पंजाब पुलिस द्वारा लोगों को सतर्क रहने के लिए कहा गया है। साथ ही किसी भी अनजान लिंक पर क्लिक न करने की हिदायत जारी की गई है। पंजाब पुलिस द्वारा जारी अलर्ट में कहा गया है कि पाकिस्तान स्थित हैकर्स द्वारा वॉट्सऐप, फेसबुक और ईमेल के माध्यम से भारतीय उपयोगकर्ताओं को टारगेट किया जा रहा है। जिसमें “डांस ऑफ द हिलेरी” नामक एक खतरनाक मैलवेयर फैलाया जा रहा है। यह मैल-वेयर आपकी बैंकिंग जानकारी, पासवर्ड और व्यक्तिगत डेटा चुरा सकता है। साथ ही साथ आपके डिवाइस को रिमोट कंट्रोल की अनुमति भी दे सकता है। अनजान लिंक या अजनबियों से आने वाले संदेशों पर क्लिक न करें। जिससे आप उसे अटैक से बचे रह सकें। साइबर अटैक पर उतरा पाकिस्तान बता दें कि, पिछले कुछ दिनों से पाकिस्तान द्वारा भारत के पंजाब, जम्मू, गुजरात राजस्थान में हमले किए जा रहे थे। मगर भारतीय सेना के ठिकाने तक पाकिस्तान की कोई मिसाइल या ड्रोन नहीं पहुंच पाया। इसमें मुंह की खाने के बाद अब पाकिस्तान साइबर अटैक करने पर उतर आया है। जिसके चलते केंद्रीय एजेंसियां और पंजाब पुलिस की एजेंसियां अलर्ट पर हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *