शादी में जा रहे जीजा-साले की संदिग्ध स्थिति में मौत:गिरिडीह में सड़क किनारे मिली दोनों की लाश, तीसरा व्यक्ति बाइक समेत लापता

गिरिडीह जिले में एक दर्दनाक घटना सामने आई है। बीती देर रात तिसरी-चतरो मुख्य मार्ग पर पेसराटांड़ के पास दो युवकों के शव मिले हैं। मृतक रिश्ते में जीजा-साला थे। दोनों के शरीर पर चोट के निशान हैं। पुलिस ने शवों को पोस्टमॉर्टम के लिए भेज दिया है। एक ही बाइक पर सवार थे तीन लोग मृतकों की पहचान जमुई (बिहार) के सिमुतल्ला थाना क्षेत्र के माधुरी गांव निवासी छोटेलाल मरांडी और चांदन निवासी बबलू बेसरा के रूप में हुई है। दोनों अपने साथी मतला टुडू के साथ एक ही बाइक पर तिसरी थाना क्षेत्र के रिझनी कर्णपुरा में एक विवाह समारोह में जा रहे थे। घटना में मतला टुडू बाइक समेत लापता है। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का अनुमान मृतक छोटेलाल मरांडी के भाई मनीष मरांडी ने बताया कि रविवार की देर रात उन्हें घटना की सूचना मिली। वाहन नहीं मिलने के कारण वे सुबह ही घटनास्थल पहुंच पाए। उन्होंने बताया कि उनका भाई और जीजा तो मृत मिले, लेकिन तीसरे साथी मतला टुडू का कुछ पता नहीं चल पाया है। बाइक भी नहीं मिली है। पुलिस मामले की जांच कर रही है। प्रारंभिक जांच में सड़क दुर्घटना का अनुमान लगाया जा रहा है। लापता व्यक्ति और बाइक की तलाश जारी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *