रायपुर में B.Ed प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों की ‘आभार रैली’:समायोजन के फैसले पर जताई खुशी, कहा- 126 दिनों के प्रदर्शन का फल मिला

रायपुर में सोमवार को बड़ी संख्या में बी.एड. प्रशिक्षित सहायक शिक्षकों ने आभार रैली निकाली। यह शिक्षक हाल ही में सरकार की ओर से लिए गए उस फैसले को लेकर इकट्ठा हुए। जिसमें बर्खास्त किए गए बी.एड. सहायक शिक्षकों को “सहायक शिक्षक (प्रयोगशाला विज्ञान)” के पद पर समायोजित करने की बात कही गई है। छत्तीसगढ़ के अलग-अलग जिलों से आए इन शिक्षकों ने तपती धूप में “आभार रैली” के जरिए अपनी बात रखी और सरकार से अपील की कि, समायोजन की प्रक्रिया जल्दी और पारदर्शी तरीके से पूरी की जाए। रैली में शामिल कई शिक्षकों ने कहा कि, वे पिछले कुछ महीनों से अनिश्चितता और आंदोलन की स्थिति में थे, ऐसे में यह फैसला उनके लिए राहत लेकर आया है। शहर में घूम कर जताया आभार बीएड सहायक शिक्षकों ने इंडोर स्टेडियम बूढ़ातालाब से फायर ब्रिगेड चौक तक रैली निकाली और सरकार का आभार जताया। शिक्षकों का कहना था कि वे शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में अपना सहयोग देना चाहते हैं। आभार रैली में पहुंचे शिक्षक विकास मिश्रा ने कहा कि, हमने जो आंदोलन किया उसका फल हमें मिला। सरकार ने हमारी मांगे मानी इसलिए उनका आभार जताने के लिए ही यह रैली निकाली गई है। लंबे समय से B.Ed शिक्षक कर रहे थे प्रदर्शन नवा रायपुर के तूता धरना स्थल में 126 दिनों तक चले बर्खास्त ​B.Ed सहायक शिक्षकों का आंदोलन 18 अप्रैल को खत्म हुआ था। सीएम विष्णुदेव साय से मुलाकात के बाद प्रदर्शनकारियों ने यह आंदोलन समाप्त किया था। इससे पहले शिक्षकों ने सामूहिक मुंडन भी कराया था। अंगारों पर चलकर प्रदर्शन भी किया था। 2621 बर्खास्त शिक्षकों को मिलेगी नियुक्ति सीएम विष्णुदेव साय की अध्यक्षता में हुई कैबिनेट की बैठक में लिया गया। 2621 बर्खास्त शिक्षकों काे रिक्त 4422 पदों पर नियुक्तियां दी जाएंगी, जबकि शेष 355 पदों के लिए जल्द ही नई भर्तियां निकालेंगे। गैर विज्ञान वाले विषय से 12वीं पास सहायक शिक्षकों को 12वीं गणित या विज्ञान से पूरा करने के लिए 3 साल की अनुमति दी जाएगी। साथ ही इन अभ्यर्थियों को प्रयोगशाला के बारे में एससीईआरटी से दो माह का विशेष प्रशिक्षण भी दिया जाएगा। इसके साथ ही ओबीसी के शेष 355 अभ्यर्थियों के लिए नया पद बनाकर नियुक्ति दी जाएगी। समायोजन के लिए जिलों की प्राथमिकता में पहले राज्य के अनुसूचित क्षेत्र के जिलों के रिक्त पदों पर नियुक्तियां होगी। उसके बाद उसके सीमावर्ती जिलों के खाली पदों फिर अन्य जिलों में समायोजन होगा। इन सभी सहायक शिक्षकों सीधी भर्ती 2023 में हुई थी, उन्हें अंतरविभागीय समिति की अनुशंसा के अनुसार फिर बहाल कर दिया गया है। इसके लिए स्कूल शिक्षा विभाग को अधिकृत किया गया है। अंतरविभागीय समिति के अध्यक्ष मुख्य सचिव अमिताभ जैन थे। यह समायोजन गैर विज्ञापित पदों पर किया जाएगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *