कांकेर में शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म:2 साल तक करता रहा शोषण; आरोपी गिरफ्तार, भेजा गया जेल

कांकेर कोतवाली पुलिस ने शादी का झांसा देकर युवती से दुष्कर्म करने के आरोप में करम चंद्र प्रधान (29) को गिरफ्तार किया है। आरोपी विश्रामपुरी कोंडागांव का रहने वाला है। वर्तमान में कांकेर में रह रहा था। पीड़िता ने बताया कि उसकी मुलाकात आरोपी से 2022 में हुई थी। दोनों के बीच बातचीत शुरू हुई। आरोपी ने पीड़िता को शादी का वादा किया। इसके बाद उसने पीड़िता के साथ जबरदस्ती शारीरिक संबंध बनाए। दो साल तक लगातार शोषण करने के बाद अब आरोपी शादी करने से मुकर गया। जेल भेजा गया आरोपी पीड़िता की शिकायत पर पुलिस ने धारा 69, 296, 115(2), 351(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज किया। पुलिस ने विशेष टीम बनाकर आरोपी को उसके घर से गिरफ्तार कर लिया। आरोपी को न्यायिक रिमांड पर जेल भेज दिया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *