सूरजपुर​​​​​​​ के समाधान शिविर में जनसमस्याओं का समाधान:1681 आवेदनों का निराकरण; तीन किसानों को क्रेडिट कार्ड मिला

सूरजपुर जनपद पंचायत के ग्राम पंचायत बसदेई में आयोजित समाधान शिविर में 15 ग्राम पंचायतों के ग्रामीणों ने हिस्सा लिया। सुशासन तिहार के तहत आयोजित इस शिविर में कुल 1791 आवेदन प्राप्त हुए। इनमें से 1681 आवेदनों का निराकरण कर दिया गया। शेष 110 आवेदन अभी प्रक्रियाधीन हैं। शिविर में तीन किसानों को क्रेडिट कार्ड, तीन को ऋण पुस्तिका और तीन शौचालय निर्माण की प्रशासकीय स्वीकृति दी गई। शिविर में शामिल विधायक मरावी ने कहा कि राज्य सरकार जनसेवा को प्राथमिकता देती है। कलेक्टर जयवर्धन ने शिविर में अनुपस्थित अधिकारियों को कारण बताओ नोटिस जारी करने के निर्देश दिए। उन्होंने कहा कि आमजन की शिकायतों का तुरंत समाधान सरकार की प्राथमिकता है। सड़क, बिजली की समस्या रखी क्लस्टर के अंतर्गत बसदेई, लोधिमा, झांसी, उंचडीह, नेवरा, पसला, डुमरिया, नरेशपुर, सरमा, पर्री, पीढ़ा, तेन्दूपारा, पतरापारा, नमदगिरी और नवगई के ग्रामीण अपनी समस्याएं लेकर पहुंचे। ग्रामीणों ने सड़क, बिजली, जल आपूर्ति, राशन कार्ड और स्वच्छता से जुड़ी समस्याएं रखीं। शिविर में जनपद अध्यक्ष स्वाति सिंह और कलेक्टर एस. जयवर्धन समेत कई वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *