ASI की दबंगई…आदिवासी युवक को बीच बाजार पीटा, VIDEO:कोंडागांव में जमीन पर पटककर लात-घूसों से मारा; SP ने किया लाइन अटैच

कोंडागांव जिले में पुलिस ने एक आदिवासी युवक को खूब मारा है। साप्ताहिक बाजार में हुई इस घटना का वीडियो भी सामने आया है। जिसमें ASI उमेश मंडावी ग्रामीण को गाली गलौज करते हुए लात-घूसों से मारा और जमीन में पटक दिया। मामला बड़ेडोंगर थाना क्षेत्र का है। घटना के वक्त थाना प्रभारी विनोद नेताम भी मौजूद थे। ASI ने घटना का वीडियो बनाने वाले को भी धमकी दी। सोशल मीडिया में वीडियो वायरल होने के बाद ASI को लाइन अटैच कर दिया गया है। एडिशनल एसपी कौशलेंद्र देव पटेल ने बताया कि शनिवार की घटना है। पुलिस अधीक्षक वाय अक्षय कुमार ने मामले को संज्ञान में लेते हुए दोषी जवान को तत्काल लाइन अटैच कर दिया है। साथ ही उनके निलंबन की कार्रवाई प्रक्रियाधीन है। पुलिस अधीक्षक ने सभी जवानों को कड़े निर्देश दिए हैं कि भविष्य में इस तरह की घटना न हो। उन्होंने जवानों को जनता के साथ मधुर संबंध बनाए रखने के लिए कहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *