राजपूत समाज ने मनाया महाराणा प्रताप जन्मोत्सव:शीतला मंदिर से निकली शोभायात्रा; महिलाओं ने किया तलवारबाजी का प्रदर्शन

राजनांदगांव में महाराणा प्रताप का जन्मोत्सव धूमधाम से मनाया गया। शुक्रवार को शहर के शीतला मंदिर प्रांगण से शोभा यात्रा निकाली गई। इस अवसर पर छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा और छत्तीसगढ़ राजपूत समाज रहटादाह 1282 ने पहली बार एकजुट होकर रैली में हिस्सा लिया। कार्यक्रम की शुरुआत सुबह महाराणा प्रताप चौक में उनकी प्रतिमा पर माल्यार्पण से हुई। छत्तीसगढ़ राजपूत महासभा ने महाराणा प्रताप को श्रद्धांजलि अर्पित की। समाज के लोगों को महाराणा प्रताप के बताए मार्ग पर चलने के लिए प्रेरित किया गया। शोभायात्रा के दौरान युवाओं ने तलवारबाजी और अन्य कला का प्रदर्शन किया। मानव मंदिर चौक पर पूर्व सांसद अभिषेक सिंह ने कहा कि महाराणा प्रताप का जीवन विपरीत परिस्थितियों में भी न हारने की प्रेरणा देता है। रैली में जिला भाजपा अध्यक्ष कोमल सिंह राजपूत, भूपेंद्र सिंह क्षत्रिय, करणी सेना प्रदेश उपाध्यक्ष संजय बहादुर सिंह समेत कई गणमान्य लोग शामिल हुए। महिला मंडल से शशि चौहान, माधुरी ठाकुर, छाया ठाकुर, किर्ति विनोद, सत्या सिंह, सुशीला सिंह और सुरेखा सिंह ने सक्रिय भागीदारी की।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *