हरियाली पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता 16 मई को

कवर्धा| हरीतिमा कवर्धा के स्थापना दिवस पर बच्चों के लिए ड्राइंग प्रतियोगिता 16 मई को सुबह 7 बजे से सुधा वाटिका काली मंदिर गार्डन में होगी। विषय रहेगा- हरियाली और जीवन। प्रतियोगिता का उद्देश्य बच्चों में पर्यावरण संरक्षण की समझ बढ़ाना है। साथ ही उनकी रचनात्मकता को मंच देना है। प्रतियोगिता दो वर्गों में होगी। जूनियर ग्रुप में 5 से 10 वर्ष के बच्चे भाग लेंगे। वे चित्र देखकर बना सकेंगे। सीनियर ग्रुप में 10 से 15 वर्ष के बच्चे शामिल होंगे। माध्यम जल रंग, पेंसिल, क्रेयॉन या अन्य कुछ भी हो सकता है। ड्राइंग शीट आयोजक संस्था देगी। प्रतिभागियों को तख्ती साथ लानी होगी। प्रतियोगिता में अधिकतम 100 बच्चे भाग ले सकेंगे। नामांकन पहले आओ, पहले पाओ के आधार पर होगा। प्रवेश निशुल्क रहेगा। आवेदन गूगल फॉर्म के जरिए किया जा सकेगा। प्रतिभागियों को माता-पिता या अभिभावक के साथ समय पर पहुंचना होगा।प्रतियोगिता सुबह 8 बजे तक चलेगी। निर्णायक मंडल 8:45 बजे तक परिणाम घोषित करेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *