दामापुर| ग्राम पंचायत प्राणखैरा में सतनाम गुरुद्वारा में गद्दी स्थापना, सात दिवसीय ग्रंथ पाठ और जैतखाम में पालो चढ़ाया गया। कार्यक्रम में धर्मगुरु शक्ति दास साहेब और पंडरिया विधायक भावना बोहरा शामिल हुईं। यह गुरुद्वारा जय अमर सतनाम जन विकास समिति प्राणखैरा और बंशापुर के सामाजिक लोगों के सहयोग से बना है। गुरुद्वारा की स्थापना 1 मई 2005 को हुई थी। इसका लोकार्पण 7 मई 2025 को किया गया। गुरुद्वारा निर्माण में समाज के लोगों ने लगातार मेहनत की। किसी प्रकार की सरकारी सहायता नहीं ली गई। कुछ लोगों ने स्वेच्छा से सहयोग दिया। विधायक भावना बोहरा ने 20 लाख रुपए की लागत से सामुदायिक भवन देने की घोषणा की है। समिति अध्यक्ष जिनेन्द्र रत्नाकर, उपाध्यक्ष महाजन कोशले, कोषाध्यक्ष कार्तिक राम कोशले, सचिव रामजी जोशी मौजूद रहे।


