अबोहर में निगम के सफाई कर्मचारी की मौत:डयूटी के बाद घर पहुंचने पर चक्कर खाकर गिरा, पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट से होगा खुलासा

फाजिल्का जिले के अबोहर में एक दर्दनाक घटना में नगर निगम कमिश्नर के यहां काम करने वाले 35 वर्षीय अस्थाई सफाई कर्मचारी की संदिग्ध परिस्थितियों में मौत हो गई। मामले की सूचना पाकर मौके पर पहुंची पुलिस ने शव को कब्जे में लेकर पोस्टमॉर्टम के लिए शहर के सामान्य अस्पताल में भिजवाया और जांच शुरू की। वहीं परिजनों से भी पूछताछ की जा रही है। परिजनों ने बुलाई 108 एम्बुलेंस जानकारी के अनुसार गांव डंगर खेड़ा के दीपक पुत्र कृष्ण लाल दो बच्चों का पिता था, एसडीएम कम निगम कमिश्नर की रिहायश पर काम करता था। घटना शुक्रवार दोपहर की है। दीपक अपनी डयूटी से करीब तीन बजे घर पहुंचा। घर पहुंचते ही वह चक्कर खाकर गिर गया। परिजनों ने तुरंत 108 एम्बुलेंस की मदद से उसे अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उसे मृत घोषित कर दिया। डॉक्टर बोले-गर्मी या अटैक से मौत डॉक्टर प्रेमलता ने बताया कि जब दीपक को अस्पताल लाया गया, तब वह पहले से ही मृत था। मौत का कारण गर्मी या किसी अटैक से हुआ है, यह पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट आने के बाद ही स्पष्ट हो पाएगा। घटना की सूचना मिलते ही नगर निगम के सेनेटरी इंस्पेक्टर जसविंदर सिंह और करतार सिंह अस्पताल पहुंचे। थाना खुईखेड़ा पुलिस ने शव को पोस्टमॉर्टम के लिए अस्पताल के शवगृह में रखवा दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *