धमतरी में विकास कार्यों को लेकर सियासत:कांग्रेस विधायक बोले- झूठा श्रेय ले रहे, मेयर ने कहा- भ्रम ना फैलाएं

छत्तीसगढ़ के धमतरी में हाईटेक बस स्टैंड और 3 प्रमुख मार्गों के निर्माण की स्वीकृति को लेकर विवाद खड़ा हो गया है। स्थानीय विधायक और महापौर के बीच इन परियोजनाओं का श्रेय लेने की प्रतिस्पर्धा चल रही है। विधायक ने भाजपा प्रदेश महामंत्री और महापौर पर झूठा श्रेय लेने का आरोप लगाया है। दरअसल, धमतरी शहर के हाईटेक बस स्टैंड और 3 प्रमुख रोड रत्नाबंधा रोड, सिहावा रोड और रुद्री रोड चौड़ीकरण की स्वीकृति प्रदेश सरकार से मिली है। वहीं इन दोनों कार्यों को लेकर अब धमतरी में श्रेय की लड़ाई शुरू हो गई है। भाजपा पर झूठा श्रेय लेने का आरोप धमतरी से कांग्रेस विधायक ओंकार साहू ने झूठा श्रेय लेने का आरोप भाजपा प्रदेश महामंत्री और महापौर पर लगाया है। जबकि भाजपा प्रदेश महामंत्री ने विधायक को आड़े हाथों लिया है। धमतरी विधायक ओंकार साहू का कहना है कि हमारे भूपेश बघेल की सरकार में तीनों रोड की चौड़ीकरण की स्वीकृति मिली थी। वहीं हाईटेक बस स्टैंड को लेकर भी मंजूरी मिल गई थी। विधायक ने दावा किया कि उनके द्वारा तीनों सड़क चौड़ीकरण और हाईटेक बस स्टैंड की मांग मंत्री से किया गया था। जिस पर स्वीकृति मिली है। लेकिन प्रदेश में भाजपा की सरकार आने पर प्रदेश महामंत्री और महापौर रामू रोहरा के द्वारा इन दोनों कार्यों को निरस्त करवा कर फिर से स्वीकृति करवा कर वाहवाही लूट रहे हैं। BJP कभी श्रेय लेने की राजनीति नहीं करती विधायक के दावों को लेकर भाजपा प्रदेश महामंत्री और महापौर रामू रोहरा ने कहा कि बीजेपी कभी भी श्रेय लेने की राजनीति नहीं करती। विधायक छोटी बात कर रहे हैं। महापौर ने भी दावा किया कि खुद मेरे साथ धमतरी विधायक और तत्कालीन महापौर मुख्यमंत्री के पास गए थे। कांग्रेस के कार्यकाल में सड़कों की डीपीआर तक नहीं बनी थी। विधायक लोगों को भ्रमित ना करें।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *