पंजाब के संगरूर में एक कपड़ा व्यापारी के साथ बड़ी धोखाधड़ी सामने आई है। सुनाम के व्यापारी वरुण बंसल से मोहाली के दो व्यक्तियों ने 31 लाख 47 हजार 823 रुपए का कपड़ा खरीदा। इनमें से केवल 14 लाख 90 हजार 598 रुपए का भुगतान किया गया। सिटी पुलिस स्टेशन सुनाम में वरुण बंसल की शिकायत पर मामला दर्ज किया गया है। शिकायत में बताया गया कि मोहाली निवासी गुरकृपाल सिंह और हरप्रीत सिंह ने 16 लाख 54 हजार रुपए का भुगतान नहीं किया। वरुण बंसल ने पुलिस को दिए बयान में कहा कि वह कपड़े का व्यवसाय करते हैं। आरोपियों ने उनसे कपड़ा खरीदा, लेकिन पूरी रकम का भुगतान नहीं किया। उन्होंने अपनी शिकायत के साथ सभी आवश्यक सबूत पुलिस को सौंप दिए। पुलिस ने मामले की जांच के बाद दोनों आरोपियों के खिलाफ धोखाधड़ी का मामला दर्ज कर लिया है। पुलिस के अनुसार, आरोपियों की अभी तक गिरफ्तारी नहीं हुई है। जल्द ही उन्हें गिरफ्तार कर आगे की कार्रवाई की जाएगी।


