अबोहर में पुलिस ने दो बाइक चोरों को गिरफ्तार किया है। आरोपी नशे की लत के कारण बाइक चोरी करते थे। वे नई बाइक चुराकर मात्र 5-6 हजार रुपए में बेच देते थे। घटना 12 मई की है। आरोपियों ने सरकुलर रोड स्थित एयू बैंक के बाहर से एक बाइक चुराई। बाइक के मालिक सुनील कुमार बैंक में काम कर रहे थे। दोपहर करीब तीन बजे दोनों युवक आए और हीरो डीलक्स बाइक का लॉक तोड़कर ले गए। चोरों ने बाइक की पीछे की नंबर प्लेट तोड़ दी। लेकिन आगे की प्लेट तोड़ना भूल गए। इसके बाद वे हनुमानगढ़ रोड पर एक और बाइक चोरी करने की कोशिश में थे। इस दौरान सिक्योरिटी गार्ड की नजर उन पर पड़ी। स्थानीय लोगों ने दोनों को पकड़ लिया और पिटाई के बाद पुलिस के हवाले कर दिया। जब यह दोनों युवक चोरी का बाइक लेकर हनुमानगढ़ रोड पर जा रहे थे तो वहां पर एक होटल के निकट बने एचडीएफसी बैंक शाखा के बाहर खड़े नए बाइकों के देखकर इनके मन में लालच आ गया और इन्होंने चुराया हुआ बाइक वहां खड़ा कर एक अन्य बाइक का लोक तोडकर उसे चुराने की कोशिश की, लेकिन बैंक के सिक्योरिटी गार्ड ने उसे ऐसा करते हुए एक युवक को काबू कर शोर मचाया तो आसपास के लोग इकट्ठा हो गए और दोनों को धर दबोचा और खूब छित्तर परेड की। पोस्त और कैपसूल का नशा करते
पकड़े गए युवकों की पहचान संदीप निवासी धरांगवाला और करन निवासी सादुलशहर के रूप में हई, जिन्होंने माना कि वे पोस्त और कैपसूल का नशा करते हैं ओर उसकी पूर्ति के लिए ही उन्होंनें यह बाइक चुराए हैं। जब बाइक चोर पकड़ने की वीडियो सोशल मीडिया पर चल रही थी तो एयू बैंक की अधिकारी ने सुनील कुमार को बताया कि उसका बाइक भी वहीं खड़ा है, जो चोर यहां से चुरा ले गए थे। इधर सिटी टू की पुलिस ने पकड़े गए युवकों को हिरासत में ले लिया और बाइक कब्जे में ले लिए। इसके बाद एयू बैंक कर्मी सुनील ने थाने जाकर ऐप्लीकेशन दी तो पुलिस ने उसका बाइक उसके हवाले कर दिया। बताया जा रहा है कि दूसरा बाइक जिसे उन्होंनें चुराने का प्रयास किया वह कमालवाला गांव के रहने वाल राम कुमार का था।


