भास्कर न्यूज।गुमला सरकार की महत्वाकांक्षी योजना प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण और अबुआ आवास में लापरवाही बरती जा रही है। बसिया और पालकोट प्रखंड में योजना की न सिर्फ गति धीमी है बल्कि लाभुक निर्माण कार्य भी नहीं कर रहे है। इसे लेकर डीडीसी दिलेश्वर महतो ने गंभीरता दिखाई है। प्रथम दृष्टया इसके लिए बसिया तथा पालकोट के प्रभारी पीएमएवाई-जी के प्रखंड समन्वयक बिशु बारला को शो-कॉज किया है। डीडीसी ने वेतन रोकते हुए संविदा मुक्त करने की कार्रवाई की चेतावनी दी है। शो-कॉज लेटर में उल्लेखित किया गया है कि प्रधानमंत्री आवास योजना ग्रामीण अंतर्गत जिला स्तरीय पीएमयू सेल द्वारा संपर्क करने पर समन्वयक द्वारा कोई उत्तर नहीं दिया जाता है। जिसकी सूचना व्हाट्सएप्प के माध्यम से अबुआ आवास योजना व प्रधानमंत्री आवास योजना के जिला स्तरीय ग्रुप में शेयर की गई। अबुआ आवास योजना में भुगतान के 60 दिनों से अधिक समय बीत जाने के बावजूद संबंधित स्तर का कार्य नहीं किए जाने की प्रगति विवरणी की समीक्षा के क्रम पाया गया कि बसिया में प्रगति संतोषजनक नहीं है। भास्कर न्यूज|भरनो प्रखंड मुख्यालय स्थित जेठ जतरा बगीचा भरनो में दो दिवसीय जेठ जतरा का शुभारंभ सोमवार को पूर्व मुखिया मुकेश उरांव के नेतृत्व में विधिवत सरना झंडा स्थापित कर किया गया। साथ ही सरना प्रार्थना सभा का भी आयोजन किया गया। यह जेठ जतरा 21 पड़हा समिति भरनो द्वारा आयोजित की गई है। जतरा के पहले दिन सरना झंडा स्थापित करने के बाद सरना प्रार्थना सभा का आयोजन किया गया। वहीं दूसरे दिन मंगलवार को खोड़हा दल के द्वारा पारंपरिक गीत नृत्य सह जतरा का आयोजन किया जाएगा। वहीं रात्रि में रंगारंग नागपुरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया जाएगा। इस नागपुरी कार्यक्रम में महुवा बैंड के साथ झारखंड के जाने माने नागपुरी कलाकारों द्वारा एक से बढ़कर एक गीत प्रस्तुत किया जाएगा व डांसर रीमा ठाकुर के द्वारा डांस प्रस्तुत किया जाएगा। उक्त जानकारी मेला संचालन समिति के अध्यक्ष मुकेश उरांव ने दी। इस दो दिवसीय जेठ जतरा को सफल बनाने में ग्राम प्रधान तेतरा पहान, नगवा पहान, रोपना पहान, मुकेश उरांव, सुरेश उरांव, जुगल उरांव, सुरजमनी उरांव, रवि , करमचन्द उराव रंजित उरांव, गणेश उरांव समेत जेठ जतरा पड़हा समिति के सभी सदस्य सराहनीय भूमिका निभा रहे है।


