भास्कर न्यूज|गुमला मिशन बदलाव और ग्रामीणों की संयुक्त आम सभा मुरमकेला कांसीर गांव में संपन्न हुई जहां ग्रामीणों ने अपने मुआवजा संबंधित समस्याओं को विस्तार पूर्वक बताया और कहा कि जब 2023 और 24 में रोड चौड़ी करण होने के बावजूद ग्रामीणों को किसी प्रकार का कोई मुआवजा नहीं मिला है सभी ग्रामीण अपने मुआवजा को लेकर बहुत परेशान है और ग्रामीणों ने प्रशासन से आग्रह किया है कि मुआवजा को जल्द से जल्द दिया जाए मिशन बदलाव और आम सभा को संबोधित करते भूषण भगत ने कहा कि आज रोड पूर्ण हो जाने के बावजूद भी मुआवजा नहीं मिलना यह बहुत बड़ी चिंता की बात है और प्रशासन और सरकार को इन सभी मामलों को बहुत गंभीरता पूर्वक मदद करनी होगी और कदम उठाने की जरूरत है कि अगर मुआवजा नहीं मिला तो लोग रोड में भी उतरने का काम करेंगी, ग्रामीणों का कहना है की मुआवजा अगर आने वाले समय में सरकार किसी तरीके का जमीन आधी ग्रहण करता है तो लोग ना जमीन देंगे ना किसी तरह के कुछ भी सहयोग करेंगे.आज की बैठक में मिशन बदलाव जिला अध्यक्ष बिनोद साहू जिला सचिव सय्यदा खातून, नगर अध्यक्ष ज्योति वर्मा नगर सचिव ज्योति ग्लोयरिया कुजूर, छोटेलाल महतो, सोनमती कुमारी, भूषण सिँह, सुधीर लकड़ा, अमित सिंड, डेविड कुमार उपस्थित थे। गुमला | सोमवार सुबह जारी थाना पुलिस ने कमलपुर तिगरा घाट से अवैध बालू ले जा रहे एक ट्रैक्टर को जब्त किया। ट्रैक्टर चालक मौके से फरार हो गया। कार्रवाई जारी थाना प्रभारी आदित्य कुमार सिंह को मिली गुप्त सूचना के आधार पर की गई। पुलिस टीम ने घाट पर दबिश दी। ट्रैक्टर को जब्त कर थाने लाया गया। वहां कानूनी प्रक्रिया शुरू कर दी गई है।जारी थाना क्षेत्र की नदियों से अवैध बालू खनन की शिकायतें लगातार मिल रही थीं। स्थानीय सूत्रों के अनुसार, माफिया बड़े पैमाने पर बालू निकालकर छत्तीसगढ़ भेजते थे। इस पर कई अखबारों में खबरें भी छपी थीं। सूचना मिलते ही थाना प्रभारी ने टीम के साथ कार्रवाई की। ट्रैक्टर पकड़े जाने से बालू माफियाओं में हड़कंप मच गया है। कुछ ग्रामीणों ने पुलिस की कार्रवाई का स्वागत किया। उन्होंने मांग की कि ट्रैक्टर मालिक और अवैध धंधे में शामिल माफियाओं पर सख्त कार्रवाई हो। ताकि क्षेत्र में अवैध खनन पर रोक लग सके। पुलिस मामले की जांच कर रही है।


