बाइक की टक्कर से महिला घायल, पैर टूटा

गुमला | झारखंड नवनिर्माण दल की जिला स्तरीय विस्तारित बैठक 25 मई को जिला मुख्यालय गुमला में दिन के 11 बजे से आयोजित की जाएगी। यह बैठक वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर 9 जून 2025 को रांची में आयोजित मोरहाबादी से राजभवन मार्च की तैयारी को लेकर बुलाई गई है। बैठक में जिले के सभी प्रखंड के हर पंचायत से प्रमुख नेताओं को आमंत्रित की गई है। वीर बिरसा मुंडा के शहादत दिवस के अवसर पर होने वाली राजभवन मार्च की तैयारी को अंतिम रूप बैठक में दी जाएगी। विदित हो कि 9 जून 2025 को राजभवन मार्च में ऑल इंडिया पीपुल्स फ्रंट के महासचिव दिनकर कपूर मुख्य अतिथि के बतौर भाग ले रहे हैं। वहीं पांच सूत्रीय मांग को लेकर होने वाले राजभवन मार्च में झारखंड नवनिर्माण दल के कई बड़े नेता राजभवन मार्च में पूरे दलबल के साथ उपस्थित रहेंगे। कामडारा | आदिवासी-मूलवासी किसान-मजदूर बचाव संघर्ष समिति की बैठक आगामी 14 मई को दिन बुधवार समय 11 बजे प्रखंड के बाकुटोली बाजार टांड़ परिसर में आयोजित की जाएगी। उक्त आशय की जानकारी देते हुए प्रदेश संयोजक अजीत गुड़िया ने बताया कि बैठक में भारतमाला सड़क परियोजना के विरोध में आवश्यक रणनीति और चरणबद्ध आंदोलन पर विशेष रणनीति तय की जाएगी। उन्होंने प्रखंड के सभी प्रभावित गांव के रैयत्तों से अपील किया है कि महत्वपूर्ण बैठक में अवश्य रूप से भाग लें। गुमला | छत्तीसगढ़ राष्ट्रीय राजमार्ग पर सीलम पेट्रोल पंप के सामने रविवार रात एक महिला को तेज रफ्तार बाइक ने टक्कर मार दी। हादसे में 50 वर्षीय फेंको देवी गंभीर रूप से घायल हो गई। वह तिर्रा गांव की रहने वाली है। महिला सड़क पार कर रही थी। उसी दौरान बाइक सवार ने टक्कर मार दी और रायडीह की ओर भाग गया। हादसे में महिला का एक पैर टूट गया। शरीर के अन्य हिस्सों में भी चोटें आई हैं। वह सीलम पेट्रोल पंप के पास एक शादी समारोह में शामिल होने गई थी। रात 9 बजे घर लौटते समय हादसा हुआ।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *