गुमला : 126 दंत रोगियों की जांच व परामर्श दी गई

गुमला | श्री सर्वेश्वरी समूह के जनकल्याणकारी कार्यक्रम के तहत सदर प्रखंड अंतर्गत करौंदी पंचायत के बेलगांव ग्राम के सामुदायिक भवन में समूह के महिला संगठन के द्वारा ग्रामीण क्षेत्र के जरूरतमंदों व असहायों के दांतों की जांच के लिए दंत चिकित्सा शिविर का आयोजन किया गया। शिविर में नगर के प्रसिद्ध दंत चिकित्सक डॉ. अविनाश यादव और डॉ. मनप्रिया अग्रवाल के द्वारा दंत रोग से पीड़ित रोगियों का जांच किया गया। शिविर के पूर्व समूह के सदस्यों तथा ग्रामीणों के द्वारा परमपूज्य अघोरेश्‍वर महाप्रभु की पूजा अर्चना की गई। शिविर में 126 दंत रोगियों की जांच कर आवश्यक परामर्श चिकित्सकों द्वारा दिया गया। संगठन की रोहिणी प्रसाद द्वारा ग्रामीणों को अपनी दांतों की सुरक्षा के प्रति सदैव सजग रहने का सुझाव देते हुए पान, गुटका, तम्बाकू आदि व्यसन से दूर रहने का हिदायत भी दिया गया। नीता हरीतिमा के द्वारा श्री सर्वेश्वरी समूह के उद्देश्यों तथा कार्यक्रमों के विषय में विस्तार से जानकारी दिया गया। मौके पर समूह के गुमला शाखा के उपाध्यक्ष अजय प्रसाद और मंत्री बिपिन कुमार सिन्हा द्वारा शिविर में सेवा दे रहे दोनों दंत चिकित्सकों को श्रीफल तथा ग्रीनटी देकर सम्मानित किया गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *