बारात से लौट रहा वाहन पेड़ से टकराया, 2 की मौत, 5 गंभीर

भास्कर न्यूज|गिरिडीह सोमवार को गिरिडीह शहर के दो अलग-अलग थाना क्षेत्र में हुई सड़क हादसे में तीन लोगों की मौत हो गई। मुफ्फसिल थाना क्षेत्र के जोड़ा पहाड़ी रोड पर सोमवार की सुबह 4 बजे एक बोलेरो पेड़ से टकरा गया। हादसे में पीरटांड़ थाना क्षेत्र के कुम्हरलालो निवासी संतोष वर्मा(40) और सलैइया पहरी निवासी विनोद दास(36) की मौके पर ही मौत हो गई। जबकि बोलेरो में सवार बबलू वर्मा(42), पप्पू वर्मा(40), सोनू वर्मा(20), खिरो वर्मा(30) और प्रदीप वर्मा (22) गंभीर रूप से घायल हो गए। वहीं दूसरी घटना में पचंबा थाना क्षेत्र में हुई है। िजसमें दोपहर एक बजे बाइक सवार प्रकाश तुरी(36) की मौत पेड़ से टकराने की वजह से हो गई। वहीं जोड़ा पहाड़ी के पास हुए घटना में जख्मी पांच लोगों को सदर अस्पताल लाया गया। जिसमें सदर अस्पताल के डॉक्टरों ने खिरो वर्मा और सोनू वर्मा की हालत गंभीर देखते हुए बेहतर इलाज के लिए धनबाद रेफर कर दिया। सभी घायल कुम्हरलालो के रहने वाले हैं। पहली घटना के संबंध में बताया जा रहा है िक शनिवार को कुम्हर लालो से बेलाटांड़ गांडेय बारात गई थी। विवाह के बाद रात में सभी बाराती बोलेरो से लौट रहे थे। तभी जोड़ा पहाड़ी रोड पर वाहन अनियंत्रित होकर पेड़ से टकरा गई। टक्कर इतनी जोरदार थी कि बोलेरो के परखच्चे उड़ गए। दो लोगों की मौके पर ही मौत हो गई। पांच लोग गंभीर रूप से घायल हो गए। स्थानीय लोगों ने हादसे की सूचना मुफ्फसिल थाना प्रभारी को दी। जिसके बाद पुलिस बल मौके पर पहुंची। घायलों को इलाज के लिए सदर अस्पताल भेजा गया। मृतकों के शवों को पोस्टमार्टम के लिए भेजा गया। हादसे की खबर मिलते ही परिजन सदर अस्पताल पहुंचे। परिजनों ने बताया कि बोलेरो चालक को नींद आ गई थी, जिससे यह हादसा हुआ। इधर, एक अन्य हादसे में तिसरी थाना क्षेत्र के भंडारीडीह निवासी प्रकाश तुरी(36) की मौत हो गई। सोमवार को वह बाइक से गिरिडीह दवा लाने जा रहा था। पचंबा थाना क्षेत्र के रजपुरा मुख्य सड़क पर एक बच्चा अचानक सामने आ गया। बच्चे को बचाने के प्रयास में प्रकाश की बाइक पेड़ से टकरा गई। स्थानीय लोगों ने उन्हें सदर अस्पताल पहुंचाया। डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *