पावित्री हॉस्पिटल हुआ आधुनिक सुविधा से लैस

भास्कर न्यूज | गिरिडीह सदर प्रखंड के सिरसिया में स्थित पावित्री हॉस्पिटल आधुनिक सुविधाओं से लैस है। यहां हड्डी, नस रोग और बच्चों के टेढ़े-मेढ़े हाथ-पैर का इलाज कम खर्च में किया जा रहा है। इलाज आधुनिक तकनीकी मशीनों से होता है। हड्डी और नस रोग विशेषज्ञ डॉ. रितेश कुमार सिन्हा मरीजों को बेहतर इलाज दे रहे हैं। इस अस्पताल में जिले के दूर-दराज गांवों से मरीज इलाज कराने आते हैं। डॉ. रितेश ने बताया कि अस्पताल में सभी तरह की आधुनिक सेवाएं उपलब्ध हैं। पूरा अस्पताल 30 किलोवाट के सोलर सिस्टम से संचालित होता है। मरीजों के लिए बेहतर वार्ड और केबिन की सुविधा है। हर सप्ताह पटना से सर्जन यहां आकर मरीजों का इलाज करते हैं। थैलेसीमिया से पीड़ित गरीब बच्चों को मुफ्त ब्लड देने के लिए अस्पताल में रक्तदान शिविर लगाया जाता है। स्थानीय लोगों ने बताया कि पहले इलाज के लिए रांची, पटना या कोलकाता जाना पड़ता था। इससे खर्च ज्यादा होता था। अब पावित्री हॉस्पिटल में कम पैसे में जटिल रोगों का इलाज हो रहा है। जिससे लोगों को जिले से बाहर नहीं जाना पड़ रहा है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *