मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म, इससे बड़ा कोई भी धर्म नहीं : श्रुति विज

भास्कर न्यूज | अमृतसर मानवता की सेवा ही सबसे बड़ा धर्म है, इससे बड़ा कोई भी धर्म नहीं। यह बात पार्षद एवं भाजपा महिला मोर्चा अमृतसर की अध्यक्ष श्रुति विज ने हिम्मत एनजीओ की ओर से डायमंड एवेन्यू में एक जरूरतमंद परिवार को नया घर बनाने के नींव पत्थर रखने के दौरान कही। इस दौरान हिम्मत एनजीओ के प्रमुख भाई हिम्मत सिंह, ऑल इंडिया सिख स्टूडेंट फेडरेशन के अध्यक्ष भाई कवर चढ़त सिंह, शिक्षाविद प्रो. बलजिंदर सिंह, व्यवसायी इंदरपाल सिंह व भारी संख्या में एकत्रित हुए लोगों की ओर से गुरु महाराज जी के चरणों में अरदास करके घर का नींव पत्थर रखा गया । श्रुति विज ने कहा कि हिम्मत एनजीओ की ओर से लगातार मानवता की सेवा के लिए जो कार्य किया जा रहा है बहुत ही प्रशंसनीय है। किसी जरूरतमंद की जरूरत पूरी करना इससे बड़ा परोपकार नहीं होता। इस दौरान भाई कवर चढ़त सिंह ने कहा कि हिम्मत एनजीओ पिछले लंबे समय से सेवा कार्य के साथ जुड़े हुए हैं। वह एक नहीं कई प्रकार के सेवा कार्य करते हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *