डॉ. आत्मजीत वीर सिंह वृद्ध घर के मैंबर इंचार्ज बने

अमृतसर | चीफ खालसा दीवान प्रबंधन द्वारा डॉ. आत्मजीत सिंह बसरा को सीकेडी के अधीन तरनतारन में चल रहे भाई वीर सिंह जी वृद्ध घर का नया मैंबर इंचार्ज नियुक्त िकया है। 38 साल के अनुभवी डॉ. बसरा बहुत ही मेहनती और कुशल डॉक्टर हैं, वह जिला आयुर्वेदिक अधिकारी के पद से सेवामुक्त हुए हैं। उन्होंने मेडिकल अधिकारी के रूप में एवं 10 साल पंजाब आयुर्वेदिक सर्विसेज के प्रधान के रूप में भी सेवाएं प्रदान की हैं। वर्तमान समय में डॉ. बसरा चीफ खालसा दीवान चैरिटेबल अस्पताल और सेंट्रल खालसा यतीमखाना के मैंबर इंचार्ज के रूप में भी सेवाएं निभा रहे हैं। उनकी सेवाओं को ध्यान में रखते हुए चीफ खालसा दीवान के प्रधान डॉ. इंदरबीर सिंह निज्जर और सचिव जसपाल सिंह ढिल्लो द्वारा डॉ. बसरा को भाई वीर सिंह जी वृद्ध घर के मैंबर इंचार्ज का पद सौंपा गया। डॉ. बसरा ने चीफ खालसा दीवान प्रबंधन का उनकी योग्यता और विश्वास रखते हुए नई जिम्मेदारी देने के लिए धन्यवाद किया और इस सेवा को निष्काम भाव से निभाने का भरोसा दिया। इस मौके पर दीवान के सदस्य डॉ. एपीएस मान, वृद्ध घर सदस्य इंचार्ज जीत सिंह सराफ व रविंदर सिंह भी मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *