पठानकोट-चंबा राष्ट्रीय राजमार्ग पर कैंटर की चपेट में आने से स्कूटी सवार दंपती की मौत हो गई। मृतकों की पहचान विजय कुमार और उनकी पत्नी निशा देवी निवासी गांव दुनेरा है। घटना के बाद चालक कैंटर को छोड़कर मौके से फरार हो गया। सूचना मिलने पर पहुंची दुनेरा पुलिस ने कैंटर को कब्जे में लेकर जांच शुरू कर दी है। हरिंद्र देव ने बताया कि ममेरा भाई विजय गांव भमलादा में किसी रिश्तेदार के घर गए थे। भाई-भाभी स्कूटी पर रिश्तेदार से मिलने के बाद घर दुनेरा लौट रहे थे। जैसे वे गांव दुनेरा से पहले निजी कॉलेज के पास पहुंचे तो वहां कैंटर ने स्कूटी सवार दंपती को कुचल दिया। हादसे में खून से लथपथ जख्मी दंपती को पीएचसी दुनेरा में ले जाया गया, जहां डॉक्टर ने दोनों को मृत करार दिया। हरिंद्र ने बताया कि विजय घर से दवा लेने के लिए पठानकोट आ रहे थे। उन्हें कुछ दूरी पर याद आया कि वह अपनी दवा का कार्ड घर पर भूल गए हैं। जैसे वे घर से कुछ दूर पहुंचे तो कैंटर चालक ने स्कूटी को टक्कर मार दी। इधर, चौकी इंचार्ज विमल कुमार ने बताया कि शवों को सिविल अस्पताल के शवगृह में रखा दिया है। परिवार के बयानों पर अगली कार्रवाई होगी। दीनानगर | अमृतसर-पठानकोट हाईवे पर तेज रफ्तार स्कॉर्पियो ने स्कूटी सवार बुजुर्ग दंपती को रौंद दिया, जिस कारण दोनों की मौत हो गई। मृतकों की पहचान करतार चंद (75) और उनकी प|ी शांति देवी (70) निवासी गांव रवाल है। चालक स्कॉर्पियो छोड़कर फरार हो गया। बुजुर्ग दंपती गांव कोठे लौहगढ़ में बेटी से मिलने के बाद गांव हरिपुर लौहगढ़ में साढू से मिलने जा रहा था। जैसे दोनों हाईवे क्रॉस करने लगे तो गुरदासपुर से आई स्कॉर्पियो (पीबी 77-ए 7989) ने स्कूटी को टक्कर मार दी। दीनानगर पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शवों को गुरदासपुर अस्पताल में रखवाया। पुलिस अब स्कॉर्पियो चालक में तलाश में जुटी है।


