चोरी के मामले का भगोड़ा गिरफ्तार

लुधियाना | चोरी के मामले में भगौड़े को जीआरपी की टीम ने काबू किया है। आरोपी का नाम सूरज सोनी है, कैलाश नगर का रहने वाला है। उसे अदालत मे पेश किया गया। जहां उसे ज्यूडिशियल रिमांड पर भेज दिया गया। मामले के बारे में जानकारी देते हुए जीआरपी के इंचार्ज पलविंदर सिंह ने बताया कि आरोपी पर साल 2022 में चोरी का मामला दर्ज हुआ था। इस मामले में जमानत के बाद आरोपी अदालत मे पेश नहीं हुआ। इसके बाद अदालत ने अगस्त 2024 में उसे भगौड़ा करार दे दिया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *