बाइक से टक्कर मार गिराया, हथियार दिखा मुनीम से 32 हजार रुपए लूटे

लुधियाना | जालंधर बाईपास के पास सोमवार सुबह 5 बजे के करीब बाइक सवार दो लुटेरों ने सब्जी मंडी के एक आढ़ती के मुनीम से 32 हजार रुपए लूट लिए। लुटेरों ने पहले उसकी बाइक को टक्कर मारकर गिराया और फिर तेजधार हथियार दिखाकर पैसे छीनकर फरार हो गए। पीड़ित शम्मी कुमार प्याज मंडी के आढ़ती गुरपिंद्र सिंह के पास मुनीम है। वह रोज की तरह सुबह मंडी जा रहा था। जैसे ही वह अंगूर वाला बाग के पास पहुंचा, तभी पीछे से आए दो बाइक सवारों ने जानबूझकर उसकी बाइक में टक्कर मार दी। टक्कर लगते ही शम्मी सड़क पर गिर गया। तभी दोनों युवक हथियार निकालकर उसे डराने लगे और उसकी जेब से 32 हजार रुपए निकाल लिए। पैसे लूटने के बाद दोनों युवक मौके से फरार हो गए। शम्मी ने तुरंत अपने मालिक को फोन कर घटना की जानकारी दी। इसके बाद थाना सलेम टाबरी में शिकायत दी गई। एएसआई शिंगारा सिंह ने बताया कि पुलिस इलाके में लगे सीसीटीवी कैमरे चेक कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *