पेमेंट लेने गए युवक को दुकानदार ने डंडे से पीटा, जाति-सूचक शब्द कहे

लुधियाना| पेमेंट लेने गए युवक को दुकानदार ने डंडे से पीटा और जाति सूचक शब्द कहे। यह सारी वारदात वहां लगे सीसीटीवी कैमरों में कैद हो गई। मामले के बारे में थाना कोतवाली को सूचना दी गई है। फिलहाल पुलिस जांच कर रही है। पीड़ित रोहित ने बताया कि वह चौड़ा बाजार की अरोड़ा मार्केट में कपड़े की दुकान पर काम करता है। रविवार को वह मालिक के कहने पर पड़ोसी दुकानदार से पेमेंट लेने गया था। पेमेंट को लेकर दुकानदार ने उसे बुरा भला कहना शुरू कर दिया और उस पर गड़वी मारी। इसके बाद दुकानदार और उसका भाई उसके पीछे भागे। रोहित का कहना है कि वह जान बचाने के लिए वहां मार्केट की एक दुकान में घुस गया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *