एक साल से 100 बेड का छात्रावास बिना उद्घाटन के बेकार पड़ा, सरकारी राशि का हो रहा दुरुपयोग

राजीव तिवारी | चाकुलिया चाकुलिया पुराना बाजार स्थित डायट परिसर में नव निर्मित 100 बेड वाले छात्रावास का विशाल भवन बनकर तैयार पड़ा है। इसके निर्माण को करीब एक साल हो गया है। लेकिन अभी तक इस छात्रावास का विधिवत शुरुआत भी नहीं हो पाया। जिस कारण यह छात्रावास बेकार पड़ा हुआ है। जानकारी के मुताबिक छात्रावास का निर्माण संवेदक एमएस देवाशीष सर्कल के द्वारा करीब 2 करोड़, 48 लाख, 55 हजार, 400 की लागत से एकरारनामा संख्या 02/ एसबीडी वर्ष 2021-22 में निर्माण कार्य शुरू हुआ था। किंतु आज तक इस दिशा में विभागीय पहल नहीं की जा रही है। जिस कारण धीरे-धीरे यह भवन अपने अस्तित्व को खोने की कगार में पहुंचने लगा है। स्थानीय लोगों का कहना था कि यह छात्रावास का निर्माण बड़े ही तामझाम से किया गया था लेकिन आज तक इसका उद्घाटन नहीं किया जा सका है। जो कि सरकारी राशि का दुरुपयोग है। लोगों ने कहा कि ऐसा न हो कि देखरेख के अभाव में यह विशाल भवन जो करोड़ों की राशि से बना है, वह भी खंडहर बनकर न रह जाए। ग्रामीणों ने विभाग से इस दिशा में सकारात्मक पहल करने की मांग की है। ग्रामीणों ने कहा कि जिस उद्देश्य की पूर्ति के लिए यह विशाल भवन करोड़ों रुपए की लागत से बनाया गया है। वह वर्तमान समय में महज एक शोभा की वस्तु बनकर रह गया है। इस भव्य इमारत में जो राशि खर्च हुई है, उसका सदुपयोग होना बहुत आवश्यक है। बता दें कि भवन निर्माण में लगा काली ईंट लगने से पहले भी विरोध हो चुका है। क्या कहते हैं जेई इस संबंध में पूछने पर संबंधित जेई सत्यजीत माइती ने कहा कि चुनाव के समय में आचार संहिता लगने के कारण भवन का उद्घाटन नहीं हो पाया था। उन्होंने कहा कि भवन को डायट को हेंड ओवर कर दिया गया है। ^इस संबंध में पूछने पर डायट के प्रभारी प्राचार्य रामनाथ सिंह ने कहा कि विभाग के वरीय पदाधिकारी के निर्देश पर औपचारिकता के तौर पर चाभी लिया गया है। उन्होंने कहा कि छात्रों के कमी के चलते ही छात्रावास का उद्घाटन नहीं हुआ है। डायट के प्रभारी प्राचार्य

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *