चलती स्कूटी में ही झपटा चेन:हरमू में महिला के गले से चेन झपटा, बेटे की तत्परता से चेन नहीं ले सके स्नैचर

रांची शहर में स्नैचिंग की घटनाएं रुक नहीं रही हैं। 10 मई की दोपहर 10.29 बजे एक बार फिर हरमू के वीर कुवंर सिंह पार्क के पास चलती गाड़ी से चेन छिनतई की कोशिश हुई। बाइक सवार दो स्नैचरों ने स्कूटी से बच्चे को लेकर जा रही महिला के गले से चेन छिनतई की कोशिश की। लेकिन बच्चे की सूझ-बूझ से स्नैचर चेन लेकर भागने में सफल नहीं हुए। जैसे ही बाइक सवार दोनों स्नैचरों ने स्कूटी से जा रही महिला के गले से पीछे से आकर चेन छीना, महिला के बच्चे ने चेन को पकड़ लिया। स्नैचरों ने उनके गले से चेन छीन ही लिया था, लेकिन बच्चे के हाथ से पकड़ने की वजह से स्नैचर चेन लेकर नहीं जा सके। उन्हें खाली हाथ ही भागना पड़ा। सीसीटीवी फुटेज पुलिस को उपलब्ध कराया गया महिला ने इसकी जानकारी अपने घर वालों को दी। इसके बाद हरमू वीर कुंवर सिंह पार्क के पास स्थित घरों में लगे सीसीटीवी कैमरे से स्नैचिंग की घटना का पूरा फुटेज निकाला गया। फुटेज में दोनों स्नैचर एक हाई स्पीड बाइक पर दिखे। दोनों ने हेलमेट पहन रखा था। उनकी बाइक पर जो नंबर प्लेट लगा था, उसे देखने से लग रहा था कि उन लोगों ने फर्जी नंबर प्लेट लगा रखा है। चेन की कीमत एक लाख रुपए से अधिक है। पुलिस ने फुटेज देख स्नैचर्स की खोज शुरू कर दी है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *