कृषि प्रसंस्करण व मूल्य संवर्धन को बढ़ावा देने पर बल

बबन राउत | बरकाकाना बरकाकाना के रेलवे जोड़ा तालाब इस भीषण गर्मी में तालाब सूखने के कगार पर पहुंच गया है। इस तालाब से बरकाकाना स्टेशन कॉलोनी, ट्रैफिक कॉलोनी, रेल विहार, लोको कॉलोनी, टीआरडी कॉलोनी, बरकाकाना स्टेशन में पानी की सप्लाई होती है। तालाब अगर सूख जाता है तो एक हजार रेल कर्मचारियों को पानी की समस्या का सामना करना पड़ सकता है। जबकि दामोदर नदी से पाइप द्वारा तालाब में पानी की सप्लाई की जाती है। फिर भी हर वर्ष गर्मियों में तालाब सूख जाने के कारण पानी की दिक्कत होती है रेलवे द्वारा इसके लिए कोई वैकल्पिक व्यवस्था नहीं करती है लोग पीने के लिए जार का पानी खरीद कर प्यास बुझा सकते हैं लेकिन अन्य काम के लिए पानी की जुगाड़ कहां से कर पाएंगे। कुछ रेल कर्मचारियों ने बताया कि इस बार चुनाव में हम लोगों ने इसीआरकेयू को हरा कर नया यूनियन इसीआरयू को जीताने का काम किया है। अब देखना है कि यह यूनियन हम लोगो को पानी की समस्या से निजात दिला पाता है कि नहीं। इसीआरकेयू के बरकाकाना शाखा सचिव महेंद्र महतो ने बताया कि दामोदर नदी से पानी की कम सप्लाई हो रही है। इस कारण तालाब में पानी की आपूर्ति नहीं हो रही है। अगर तालाब सूख जाता है तो हम लोग रेलवे प्रशासन से मांग करेंगे की टैंकर से कॉलोनी में पानी की आपूर्ति की जाए। दो तकनीकी बुलेटिन का हुआ विमोचन कार्यक्रम के बाद अतिथियों ने कृषि विज्ञान केंद्र प्रक्षेत्र का भ्रमण कर केन्द्र परिसर में विभिन्न फलदार पेड़ों का पौधरोपण किया। इसके पूर्व बैठक में केंद्र द्वारा लिखित दो तकनीकी बुलेटिन का विमोचन किया गया। बैठक के अंत में डॉ. सुधांशु शेखर ने सभी अतिथियों एवं प्रतिभागियों का आभार प्रकट किया। कहा कि कृषि विज्ञान केंद्र रामगढ़ किसानों की समस्याओं का समाधान करने के लिए प्रतिबद्ध है। यहां के वैज्ञानिक विभिन्न तकनीकों के माध्यम से जिले में समृद्ध और आत्मनिर्भर कृषि प्रणाली को बढ़ावा देता रहेगा। बैठक में केंद्र के डॉ. इंद्रजीत, डॉ. धर्मजीत खेरवार, प्रक्षेत्र प्रबंधक सन्नी कुमार, मौसम पर्यवेक्षक शशिकांत चौबे, रौशन कुमार अशोक दुबे, क्षेत्रीय परामर्श दात्री समिति सदस्य अमरेंद्र कुमार गुप्ता, के अलावा नाबार्ड, झारखंड सपोर्ट प्रतिनिधि रविंद्र कुमार सिंह के साथ-साथ जिले के विभिन्न किसानों में संगीता देवी, राजकुमार, हरि महतो, किन्नू महतो, राजनंदन बेदिया, एफपीओ से राज कुमार, कपिल कुमार आदि उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *