नहीं थम रही ड्राइविंग ट्रैक पर समस्याएं, फिर डाउन हुआ सर्वर, बिना काम कराए लौटे लोग

भास्कर न्यूज | जालंधर ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर लगातार लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ रहा है। सोमवार को दोपहर करीब 2 से 2.30 बजे के बीच एनआईसी की साइट स्लो होने के चलते स्क्रूटनिंग और फोटो का काम नहीं हो पाया। इसके अलावा फीस चेक करते समय पेंडिंग का साइन आने से लोगों को समस्याओं का सामना करना पड़ा। दोपहर बाद काम बंद होने के चलते दो पहिया और चार पहिया वाहनों के टेस्ट भी नहीं हो पाए। इसके चलते लोगों को बिना काम करवाए ही वापस लौटना पड़ा। पिछले दो हफ्तों से करीब चौथी बार ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सर्वर स्लो होने से लोगों को परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। इसे लेकर पब्लिक लगातार आरटीओ और पंजाब सरकार के खिलाफ रोष-प्रदर्शन कर रही है। इसके साथ ही आरटीओ कार्यालय में भी मुलाजिमों की कमी रही। अमनदीप और रमेश कुमार कोर्ट कार्यों में व्यस्त होने के चलते सोमवार को दो विंडो पर ही मुलाजिम मौजूद रहे। ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक पर सर्वर स्लो होने की व्यवस्था को दुरुस्त नहीं किया जा रहा है, लेकिन इसके अलावा एजेंटों को रोकने और पब्लिक को जल्द सेवा देने के लिए लगातार बदलाव किया जा रहा है। सोमवार को ड्राइविंग टेस्ट ट्रैक के अंदर एक कंप्यूटर और कर्मचारी को बढ़ाया गया है। अब एक साथ ही एक कंप्यूटर से दो पहिया और दूसरे पर चार पहिया वाहनों के टेस्ट लिए जाएंगे। जबकि पहले एक ही कंप्यूटर होने से ज्यादा समय लगता है। लेकिन अब इस व्यवस्था से लोगों को भी जल्द लाइनों में नहीं लगना पड़ेगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *