जालंधर | ऐतिहासिक अस्थान गुरुद्वारा चरण कंवल बस्ती शेख में रविवार को श्री गुरु अमर दास जी के प्रकाश पर्व के उपलक्ष्य में चौपहरा समागम करवाया गया। इस मौके पर संगत ने गुरबाणी के जाप किए। भाई तेजिंदर सिंह पारस, भाई अभितेज सिंह और स्त्री सत्संग सभा ने गुरबाणी के मनोहर कीर्तन से संगत को निहाल किया। समागम के दौरान संगत ने देश, कौम की सुख-शांति और चढ़दी कला की अरदास की गई। प्रबंधकों ने संगत को देश में शांति बनाए रखने के लिए घर में ही पाठ करने और अमृत वेले को संभालने की प्रेरणा दी। समापन पर छबील और गुरु का लंगर अटूट रूप से वितरित किया गया। इस मौके पर मनजीत सिंह, हरजीत सिंह बाबा, रणजीत सिंह संत, कुलवंत सिंह, चरणजीत सिंह, रणजीत सिंह भाटिया समेत अन्य मौजूद रहे।


