गुरुद्वारा जीटीबी नगर में किया गुरु साहिब की महिमा का गुणगान

भास्कर न्यूज | जालंधर गुरुद्वारा नौवीं पातशाही दुख निवारण साहिब गुरु तेग बहादुर नगर में रविवार को श्री गुरु अमरदास जी का प्रकाश पर्व मनाया गया। अमृत वेले से सजाए गए दीवान में हजूरी रागी जत्थों ने कीर्तन और कथा विचार से संगत को निहाल किया। उन्होंने गुरु महाराज के दिखाए रास्ते पर चलने के लिए प्रेरित किया। श्री दरबार साहिब अमृतसर के हजूरी रागी भाई रविंदर सिंह ने कीर्तन कर अपनी हाजिरी लगवाई। इस मौके पर भाई सरबजीत सिंह ने गुरु अमरदास जी के जीवन पर रोशनी डालते हुए गुरु इतिहास से संगत को रूबरू करवाया। गुरुद्वारा साहिब के कार्यकारी प्रधान कंवलजीत सिंह ओबेरॉय ने संगत को प्रकाश पर्व की बधाई दी। इस अवसर पर संरक्षक जसविंदर सिंह मक्कड़, सीनियर उप प्रधान मनजीत सिंह ठुकराल, उप प्रधान परमजीत सिंह कानपुरी, जोगिंदर सिंह कैशियर, परविंदर सिंह ओबरॉय, गुरविंदर सिंह, परमजीत सिंह पहलवान, सुरजीत सिंह सेतिया, हरजिंदर सिंह लैंड लार्ड, कुलविंदर सिंह, मलकीत सिंह मुलतानी और दलजीत सिंह गाबा, हरप्रीत सिंह मझैल, दविंदर सिंह रहेजा व अन्य मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *