अमृतसर | डीसी साक्षी साहनी ने बताया कि घर-घर रोजगार मिशन के तहत युवाओं को रोजगार दिलाने के लिए हर संभव प्रयास किए जा रहे हैं। सरकारी भर्ती को लेकर प्रतियोगी तैयारियों के लिए समय-समय पर नि:शुल्क कोचिंग कराई जाती है। वहीं भारत सरकार सेना भर्ती आयोजित करने जा रही है। जिसकी लिखित परीक्षा जून के अंत में आयोजित की जाएगी। जिन अभ्यर्थियों ने आवेदन कर दिया है, परीक्षा की तैयारी के लिए मिनी सचिवालय स्थित रोजगार कार्यालय से संपर्क कर सकते हैं। यह कोचिंग ब्लॉक स्तर पर करवाई जाएगी। रोजगार अधिकारी मुकेश सारंगल ने बताया कि सेना भर्ती से जुड़ी कोई जानकारी चाहिए हो तो रोजगार कार्यालय में संपर्क कर सकते हैं।


