रोटरी क्लब अमृतसर आस्था ने लगाया रक्तदान कैंप

अमृतसर| रोटरी क्लब अमृतसर आस्था के प्रधान रणबीर सिंह बेरी, सेक्रेटरी अंदेश भल्ला, प्रोजेक्ट चेयरमैन अश्वनी अवस्थी और अमन शर्मा की अध्यक्षता में धर्म सिंह मार्केट के बाहर खूनदान कैंप का आयोजन किया गया। यह कैंप पूर्व गवर्नर डा. यूएस घई के निर्देशन पर आम नागरिकों और आर्मी के लिए लगाया गया। कैंप में भारी संख्या में लोगों ने खूनदान किया। कैंप में मुख्य मेहमान रोटेरियन डा. पीएस ग्रोवर थे। उन्होंने कहा कि खून की एक-एक बूंद जिंदगी बचाने में सहाय होती है और वह कईयों के लिए जीवन रक्षक होती है। इस दौरान आईपीपी अमन शर्मा ने 32वीं बार खूनदान किया। कैंप में सिविल अस्पताल की मेडिकल टीम में डा. कुलदीप कौर, डा. दलजीत कौर, सविंदर सिंह भट्टी ने अहम भूमिका निभाई। इस अवसर पर कमलप्रीत कौर, प्रदीप कालिया, डा. गगनदीप सिंह, राकेश कुमार पुतलीघर, गुरजीत सिंह, गुरप्रीत सिंह, सुखचैन सिंह, बलदेव मनन, सर्बजीत सिंह विजय नगर, जर्मन सिंह, गुरमीत सिंह, सुखबीर सिंह चौहान, सर्बजीत सिंह आदि मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *