सांसद मृतकों के परिवार को मुआवजे के लिए लोकसभा में बिल पेश करें : मान

भास्कर न्यूज | अमृतसर शिरोमणि अकाली दल अमृतसर के प्रधान ईमान सिंह मान ने प्रदेश के सांसदों से लोकसभा में पंजाब वार लॉस कंपनसेशन एंड रिहैबलिटेशन बिल लाने की अपील की है। उन्होंने कहा कि यह सांसदों का फर्ज है कि वे भारत-पाक युद्ध के दौरान मारे गए लोगों को मुआवजा दिलाएं। उन्होंने कहा कि इस बिल के तहत मारे गए लोगों के पारिवारिक सदस्यों को 25 लाख रुपए प्रति सदस्य मुआवजा दिया जाना चाहिए। इसके अलावा जो लोग पाकिस्तान के ड्रोन हमलों से स्थायी तौर से अपाहिज हो गए हैं उन्हें प्रति व्यक्ति 20 लाख रुपए मुआवजा दिलाया जाना चाहिए। उन्होंने कहा कि हमलों मे जिन लोगों के घर ध्वस्त हुए हैं उन्हें उनकी जमीन की मार्केट रेट के हिसाब से मुआवजा देना चाहिए। उन्होंने कहा कि संविधान के आर्टिकल 25,300- ए के तहत केंद्र मुआवजा देने से इंकार नहीं कर सकता है। ऐसे मौके पर पंजाब सरकार भी अपना फर्ज अदा करने मे विफल रही है। सरकार को भी न सिर्फ घायलों का फ्री उपचार करवाना चाहिए बल्कि उन्हें मुआवजा राशि भी प्रदान करनी चाहिए। इसी तरह पंजाब सरकार को मृतकों के परिवार को भी 10-10 लाख का मुआवजा देना चाहिए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *