भास्कर न्यूज | मेदिनीनगर नई मुहल्ला स्थित आनंद मार्ग जागृति में सोमवार को प्रभात रंजन सरकार श्री श्री आनंदमूर्ति का 104वां जन्मदिवस आनंद पूर्णिमा उत्सव के रूप में उत्साह और भक्ति भाव से मनाया गया। सुबह जागृति परिसर में भजन, कीर्तन और सामूहिक साधना के साथ कार्यक्रम की शुरुआत हुई। इसके बाद शोभायात्रा निकाली गई, जो जागृति से स्टेशन रोड, चर्च रोड, कचहरी चौक, सरकारी बस डिपो, छहमुहान, सुभाष चौक होते हुए स्टेशन चौक से वापस जागृति लौटकर सम्पन्न हुई। जिले भर से आए सैकड़ों आनंदमार्गियों ने इसमें भाग लिया और मानव-मानव एक है, मानव का धर्म एक है जैसे नारों के साथ प्रेम, शांति और एकता का संदेश दिया। कार्यक्रम में कोशिकी नृत्य और तांडव प्रतियोगिता ने हुआ। बच्चों के लिए पेंटिंग, क्विज आदि प्रतियोगिताएं भी आयोजित की गईं। आनंदमार्गी अधिवक्ता लक्ष्मण सिंह ने कहा कि श्री श्री आनंदमूर्ति ने मानव मात्र के शारीरिक, मानसिक व आध्यात्मिक विकास के लिए तांडव, कोशिकी नृत्य और साधना का मार्ग प्रशस्त करते हुए आनंद मार्ग मिशन की स्थापना की। आज यह मिशन दुनिया के कोने-कोने में समाज के विकास में योगदान दे रहा है। यह उत्सव न केवल एक आध्यात्मिक आयोजन है बल्कि मानवता के उत्थान और आत्म विकास के लिए प्रेरणा का स्रोत भी है। कार्यक्रम के दौरान श्री श्री आनंदमूर्ति के आनंदवाणी का मगही, हिंदी, संस्कृत, अंग्रेज़ी, बंगाली, नागपुरी, मैथिली भाषा में वाचन किया गया। {नींद से जागो कुंभकरण की झांकी के साथ शोभायात्रा निकाली भास्कर न्यूज | चंदवा प्रजापिता ब्रह्माकुमारी ईश्वरीय विश्व विद्यालय के तत्वावधान में ख्रीस्त राजा उच्च विद्यालय के सभागार में नशा मुक्त भारत अभियान कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। इस मौके पर राजयोगिनी शांति दीदी की गरिमामयी उपस्थिति रही। बीके पूर्णिमा बहन ने कहा कि नशा व्यक्ति को शारीरिक, मानसिक और सामाजिक रूप से खोखला कर देता है। इसकी शुरूआत जिज्ञासा या साथियों के दबाव में होती है, लेकिन धीरे-धीरे यह गंभीर लत बन जाती है। उन्होंने माताओं से अपील की कि घर का वातावरण सकारात्मक रखें। बच्चों से संवाद बनाए रखें। उन्हें आत्म-सम्मान और सही मूल्यों की शिक्षा दें। इससे वे बाहरी प्रलोभनों से बच सकेंगे। वक्ताओं ने कहा कि मोबाइल और इंटरनेट का अत्यधिक और गलत उपयोग भी युवाओं को गलत संगत और नशे की ओर ले जा सकता है। इसके संतुलित उपयोग पर ध्यान देना जरूरी है। भास्कर न्यूज |पाटन पीएम श्री कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय दुल्ही में बाल विवाह व अन्य सामाजिक कुरीति के खिलाफ जागरूकता रैली निकाली गई। रैली का नेतृत्व विद्यालय की वार्डन सुषमा कुमारी ने किया, जिसमें शिक्षिकाओं के साथ सैकड़ों छात्राएं उत्साहपूर्वक शामिल हुईं। रैली के दौरान छात्राएं हाथों में तख्तियां लिए, बाल विवाह एक अभिशाप है, बेटी को पढ़ाओ, बाल विवाह मिटाओ, जैसे प्रभावशाली नारों के साथ गांव की गलियों और मुख्य मार्गों से गुजरीं। इस अभियान ने ग्रामीणों का ध्यान आकर्षित किया और उन्हें बाल विवाह के सामाजिक व व्यक्तिगत दुष्परिणामों के प्रति सजग किया। वार्डन सुषमा कुमारी ने मौके पर कहा कि बाल विवाह केवल एक परंपरा नहीं, बल्कि एक सामाजिक अपराध है, जो बच्चों के भविष्य को अंधकार में धकेलता है। इसे समाप्त करने के लिए समाज के हर वर्ग को जागरूक और सक्रिय होना होगा। रैली का उद्देश्य न केवल बालिकाओं को अपने अधिकारों के प्रति जागरूक करना था, बल्कि समाज को भी यह संदेश देना था कि शिक्षा और जागरूकता ही बदलाव की सबसे बड़ी ताकत है। मौके पर शिक्षिका लक्ष्मी कुमारी, रीना कुमारी, सरिता कुमारी, रीना श्रीवास्तव, आराधना सिंह, प्रीति सिंह, रूपा सिन्हा, कंचन कुमारी, श्वेता कुमारी, नाजनी प्रवीण, पूजा कुमारी व अन्य कर्मी मौजूद थे।


