बस्तर जागरण के कार्यकर्ताओं ने फूंका नक्सलवाद का पुतला

दोरनापाल | बस्तर जागरण के बैनर तले लोगों ने नक्सलवाद के खिलाफ अपनी आवाज मुखर की। इसके साथ ही उन्होंने नक्सलवाद का पुतला भी फूंका। इसके अलावा दोरनापाल-जगरगुंडा मार्ग को शौर्य पथ के रूप में नामकरण करने सरकार से मांग भी की। बीते दिनों तेलंगाना स्टेट कमेटी शांतिवार्ता के प्रस्ताव और युद्ध विराम की घोषणा को लेकर तेलंगाना में निकाली गई रैली के विरोध में बस्तर जागरण ने दोरनापाल में प्रदर्शन किया। जनसंघर्ष समिति के दत्ता सिखरे ने कहा कि नक्सलियों ने बस्तर को केवल तबाह किया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *