भास्कर न्यूज | दोरनापाल किस्टारम थाना क्षेत्र के निमलगुड़ा में पंचायत की बैठक के दौरान धर्मांतरण को लेकर हुए विवाद के बाद शांति बनाए रखने के लिए एसडीएम व एसडीओपी ने ग्रामीणों को समझाईश दी। इसके बाद उन्होंने गाँव में सरपंच-पंच व ग्रामीण जनप्रतिनिधियों के साथ बैठकर गाँव में शांति व्यवस्था बनाए रखने की समझाईश दी। इस मामले में पीड़ितों की शिकायत पर दर्ज अपराध पर पुलिस कार्रवाई कर रही है। कलेक्टर देवेश कुमार ध्रुव ने कहा कि वर्तमान में गाँव में किसी भी तरह से विवाद की कोई स्थिति नहीं है। प्रशासन ने ग्रामीणों को साथ लेकर विवाद को खत्म कर दिया है। उन्होंने कहा कि कुछ बाहरी लोग जानबूझकर मामले को भ्रामक तरीके से प्रस्तुत कर रहे हैं।


