भास्कर न्यूज | दंतेवाड़ा 61 लाख की ठगी के मामले में पुलिस को बड़ी सफलता मिली है ठगी करने वाले आरोपी को गीदम पुलिस ने राजस्थान से गिरफ्तार किया है। एसपी गौरव राय द्वारा सायबर ठगी के मामलों को गंभीरता से लेते हुए आरोपियों को गिरफ्तार करने टीम बनाई गई थी। सायबर ठगी के संबंध में आवेदक भूपेन्द्र तेलामी ग्राम हारम थाना गीदम द्वारा रिपोर्ट दर्ज कराया कि वॉट्सअप पर वर्क फ्राम होम के नाम पर द गुड गाइस इलेक्ट्रानिक कंपनी का प्रति दिन कार्य कर 1200-6000 रुपये कमाने का मैसेज आया। जिससे वह जुड़ गया जुड़ने के बाद उसके बैलेट में 10000 रुपए आ गया फिर डेमो करने को कहा गया जिसमें 20 टेंडर को ओपन करना होता है टेंडर में इलेक्ट्रानिक समान होता है जिसमें से प्रॉफिट निकल कर लाभ में शामिल होता जाता है। टेंडर पूरा करने के बाद लगाई हुई राशि और लाभ एक साथ आवेदक के बैंक खाते में ट्रांसफर कर दिया। लाभ देखकर आवेदक टेलीग्राम से जुड़ गया जिसमें आवेदक को फायनेंशियल कंसलटेंट से संपर्क करने को कहा गया।


