मातृ दिवस पर माताओं को सम्मानित किया

भास्कर न्यूज | बंडामुंडा रेलनगरी बंडामुंडा के डी-केबिन परिसर में मातृ दिवस के अवसर पर भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं ने भावपूर्ण आयोजन किया। मंडल अध्यक्ष लखन लोहार के नेतृत्व में आयोजित इस कार्यक्रम में कार्यकर्ताओं ने माताओं और बुजुर्ग महिलाओं के प्रति आभार व्यक्त करते हुए उनके चरण धोए, आरती की, पुष्पवर्षा की और मिष्ठान्न खिलाकर उन्हें सम्मानित किया। कार्यक्रम में शामिल सभी माताएं और बुजुर्ग महिलाएं इस सम्मान से भावुक हो उठीं और कार्यकर्ताओं को आशीर्वाद दिया। पूर्व पार्षद प्रमिला सोना ने कहा कि मां हमारे जीवन में प्रकृति का अनुपम वरदान हैं, जिनका ऋण कभी नहीं चुकाया जा सकता। हमें जीवन भर उनका सम्मान करना चाहिए। मंडल अध्यक्ष लखन लोहार ने कहा कि मां ही बच्चे की पहली गुरु होती है, जो उसे जीवन जीने की दिशा देती है। इस अवसर पर लखन लोहार, प्रमिला सोना, पिंकी देवी, भारती कंसारी, बबली कंसारी, विजय पासवान, सुमित दुबे, दशरथ लोहार, दमंती लोहार, दुखनी, खुशी कुमारी, सुजय सहित अन्य उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *