हर घर गाय, घर-घर गाय के संदेश को लेकर सेवकों ने निकाली गौ ग्राम जनजागरण यात्रा

भास्कर न्यूज | राहौद नगर में गौ ग्राम जनजागरण यात्रा का भव्य स्वागत किया गया। यह यात्रा छत्तीसगढ़ शासन के निर्देश और राज्य गौ सेवा आयोग के मार्गदर्शन में निकाली जा रही है, जिसका उद्देश्य गौमाता के संरक्षण, संवर्धन और ग्रामीणों में जागरूकता फैलाना है। यह यात्रा 12 मई को राहौद पहुंची। इसका मूल उद्देश्य है हर घर गाय, घर-घर गाय। छत्तीसगढ़ राज्य गौ सेवा आयोग, रायपुर के मार्गदर्शन में भारतीय कुष्ठ निवारण संघ गौशाला, कात्रेनगर चांपा के तत्वावधान में इस यात्रा का आयोजन किया गया है। यह यात्रा लोहरसी, राहौद, मेहंदी, पामगढ़ और हथनेवरा जैसे विभिन्न ग्रामों से होकर गुजरेगी और गौ महिमा, ग्रामोत्थान तथा आत्मनिर्भर गौग्राम का संदेश फैलाएगी। यात्रा के प्रभारी लोमश राम साहू ने बताया कि यह यात्रा छह दिनों तक गांव-गांव जाकर गौमाता के संरक्षण और संवर्धन का संदेश देगी। उन्होंने कहा कि गौ संवर्धन, गौरक्षण और गौ पालन को बढ़ावा देने के लिए यह यात्रा निकाली गई है। इसका उद्देश्य है कि हर घर में गौ पालन हो और गौमाता का मूत्र व गोबर मानव स्वास्थ्य और पर्यावरण के लिए उपयोगी सिद्ध हो। उन्होंने यह भी कहा कि रासायनिक खाद से बनी धरती को बचाने का एकमात्र उपाय गोबर आधारित कृषि है, जिससे अमृत तुल्य फल की प्राप्ति होगी। घर-घर में दूध और दही उपलब्ध होने से बच्चों को पोषणयुक्त दूध मिल सकेगा। इस अवसर पर घनश्याम तिवारी, देव प्रसाद तिवारी, पुरंदन कश्यप, नवल तिवारी, दीपक कश्यप, धीरेंद्र नाथ योगी, डॉ. विनोद शर्मा, धनंजय सिंह ठाकुर, अवंतिका गुप्ता, विमल मनहर, अमित अनंत, नरसिंह गोंड, विकास अग्रवाल, राजकुमार यादव, ऋषभ नाथ योगी, सुनील गुप्ता, सतीश पटेल, श्यामू चंद्राकर, कृष्ण मोहन, अनमोल योगी, सुशांत शर्मा, सौरभ मनहर, नरेश यादव, साहिल यादव सहित अनेक लोग उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *