झाड़-फूंक से ठीक नहीं हुई बेटी तो बैगा को मारा

कवर्धा| बैजलपुर पुलिस चौकी क्षेत्र के ग्राम खरिया में हुए बैगा हत्याकांड का खुलासा हुआ है। पुलिस ने हत्या के आरोपी तेरसु धुर्वे (52 वर्ष) को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने मृतक बैगा के पास अपनी बेटी का झाड़-फूंक कराया था। ठीक नहीं होने की बात पर गुस्से में आरोपी ने टंगिया से वार कर बैगा की हत्या कर दी थी। पुलिस के मुताबिक घटना 7 मई की रात की है। जांच में सामने आया कि मृतक रत्नू धुर्वे (54 वर्ष) बैगा था। वह झाड़-फूंक का काम करता था। 6 मई की सुबह करीब 8 बजे वह अपने गांव खरिया आया था। वहां एक परिवार के झाड़-फूंक के दौरान आरोपी तेरसु धुर्वे भी पहुंचा। दोनों ने साथ बैठकर शराब पी। तभी आरोपी तेरसु ने मेरी बेटी व नाती की तबीयत तो ठीक नहीं कर सका। झाड़-फूंक आता नहीं कहकर तंज कसा। इस पर दोनों में कहासुनी हुई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *