कोतवाली थाना क्षेत्र के कचहरी चौक स्थित काली मंदिर के पास रविवार की रात लगभग 11 बजे बाइक सवार अपराधियों ने एक व्यक्ति से मोबाइल छीन लिया और फरार हो गए। पीड़ित का नाम पारस प्रसाद है आैर वह कचहरी चौक स्थित रेडियम रोड के रहने वाले हैं। पारस प्रसाद ने एफआईआर दर्ज कराई है, जिसमें कहा है कि रात 11 बजे वह कचहरी चौक से मोबाइल पर बातचीत करते हुए अपने घर की आेर जा रहे थे। इसी दौरान अचानक एक बाइक में सवार दो व्यक्ति उनके करीब पहुंचे आैर मोबाइल झपट कर फरार हो गए। उन्होंने शोर भी मचाया, पर रात अधिक होने से कोई नहीं रुका। दोनों बहुत तेजी से भाग निकले। पुलिस ने एफआईआर दर्ज कर मामले की जांच शुरू कर दी है। आसपास का सीसीटीवी खंगाला जा रहा है।


