दो युवकों की गला रेतकर मार डाला, बालसिरिंग में फेंका शव

दो युवकों की गला रेत नृशंस हत्या कर शव को धुर्वा थाना क्षेत्र के बालसिरिंग में लाकर फेंक दिया गया। एक युवक का शव गरसुल तालाब में और दूसरे का तालाब के ऊपर मिला। मृतकों की उम्र 22 साल के करीब है। धुर्वा थाना प्रभारी विमल कुमार किंडो ने बताया कि हत्या तेज धारदार चीज से की गई है। जिस तरह से गले को काटा गया है और कपड़ों पर लगा खून सुख गया था, इसे देखने से लगता है कि हत्या दूसरे जगह की गई है। इसके बाद शव वहां लाकर फेंक दिया गया है। पुलिस ने मृत युवकों के शव की तस्वीर को आसपास के जिलों को भेजा है, ताकि पहचान हो सके। पुलिस ने आशंका जताई है कि दोनों युवकों की हत्या प्रेम-प्रसंग में हो सकती है। दोनों युवक खूंटी या आसपास के हो सकते हैं। धुर्वा थाना में अज्ञात के विरुद्ध हत्या की प्राथमिकी दर्ज की गई है। दोनों शवों को रिम्स के मॉर्चरी में रखा गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *