गुलाब खास, बंगनपल्ली आम बाजार में, बंगाल से मालदा भी पहुंचा

कोल्ड स्टोर्स से आ रहे सेब
शहर में शिमला, कश्मीर और रांची के कोल्ड स्टोर्स से सेब की आपूर्ति की जा रही है, इसलिए अभी सेब महंगा मिल रहा है। कारोबारियों ने बताया कि खुदरा बाजार में सेब 160 से 240 रुपए किलो बिक रहे हैं। रांची | शहर के बाजारों में विभिन्न प्रकार के आम दिखने लगे हैं। आंध्रप्रदेश, बंगाल, ओड़िशा आदि राज्यों से आम की खूब आवक हो रही है। बाजार के जानकारों के अनुसार, इस वर्ष यहां के लोगों को सभी प्रकार के आम मिलेंगे। क्योंकि आम की फसल पूरे देश में अच्छी हुई है। इस कारण आम काफी सस्ते मिलेंगे। 10 दिन बाद मालदा व लंगड़ा आम बंगाल, बिहार से बहुतायत में आने लगेंगे। वहीं, 20 से 25 दिन बाद आम्रपाली, दशहरी, मल्लिका आम की आवक भी शुरू हो जाएगी। वर्तमान में हरमू थोक मंडी में ज्यादातर आम आंध्रप्रदेश से आ रहा है। 4 दिन से बंगाल से मालदा आम भी आना शुरू हुआ है। थोक फल मंडी हरमू में प्रति दिन 10 बड़ी गाड़ी (14 टन प्रति गाड़ी) फल की आवक हो रही है। थोक विक्रेता साजिद इस्लाम ने बताया कि एक सप्ताह में आवक 20 गाड़ी से ज्यादा होने लगेगी। बंगाल की लीची बाजार में
बाजार में लीची भी आ गई है। अभी बंगाल की लीची आ रही है। 3 से 4 दिन में मुजफ्फरपुर से भी शाही लीची आने लगेगी। डेली मार्केट के विक्रेता मो. शौकत ने बताया कि मुजफ्फरपुर से लीची आने पर भाव गिरेंगे। थोक विक्रेता ने कहा… फसल अच्छी हुई, सस्ते मिलेंगे आम
हरमू मंडी के प्रमुख थोक विक्रेता साजिद इस्लाम ने कहा कि पिछले साल से इस साल आम के भाव कम हैं। देश में आम की फसल अच्छी हुई है, इसलिए आम आगे भी सस्ते मिलेंगे। 20 से 25 दिन बाद लोगों को मालदा व लंगड़ा आम 40 से 50 रुपए किलो तक मिलने लगेंगे। 15 दिन बाद कई किस्म के आम उपलब्ध होंगे। फलों की कीमत रुपए प्रति किलो आम थोक खुदरा गुलाब खास 38 से 50 80 से 110 तोतापरी 22 से 30 50 से 70 बंगनपल्ली 30 से 38 60 से 70 मालदा 50 से 58 100 से 140 अन्य फल थोक खुदरा लीची 120 से 130 160 से 200 अनार 80 से 100 160 से 240 अंगूर 60 से 80 120 से 150 सेब 100 से 140 160 से 240

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *